बागेश्वर, मई 16 -- देवेंद्र पांडे, कपकोट। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हिचौड़ी में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों को नशा मुक्ति, बाल विवाह निषेध, पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न कानूनी और सामाजिक विषयों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से जनपद में तैयार की जा रही ब्लड डायरेक्टरी और उसके पोस्टर का विमोचन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनिता कुमारी ने किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए स्वयं भी ब्लड डोनर के रूप में पंजीकरण कराया। रेडक्रॉस के सचिव आलोक पांडे ने बच्चों को आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार और सीपीआर की व्यावहारिक जानकारी दी। वहीं विद्यालय में आयोजित विधिक साक्षरता निबंध ...