हमीरपुर, मार्च 19 -- हमीरपुर। ब्लड कैंसर से जूझ रहे एक सात साल के बालक के उपचार और उसे सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने को लेकर बाल कल्याण समिति द्वारा की गई पहल को डीएम ने सराहा। इसके साथ उन्होंने समिति की अध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र से नवाजा। गुरुवार को कैंसर पीड़ित बालक भी डीएम से मिला। डीएम ने अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देते हुए उसे उपहार स्वरूप शिक्षण सामग्री प्रदान की। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष विभा भारती ने बताया कि सात वर्षीय ब्लड कैंसर से ग्रसित बालक मुस्करा ब्लाक का निवासी है। वह डेढ़ साल पहले समिति के संपर्क में आया था। बालक के पारिवारिक स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन एवं यूनिसेफ की मदद से उसे विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया तथा परिवार के साथ निरंतर संपर्क रखते हुए उन्हें मनोबल प्रदान किया गया।समिति ने विभिन्न विभागों ...