कौशाम्बी, अप्रैल 29 -- मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक में रक्त की कमी होने पर डॉक्टरों और एमबीबीएस छात्रों ने आगे बढ़कर रक्तदान किया और समाज को प्रेरित किया। जब किसी संगठन या अन्य लोगों की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला, तो अस्पताल प्रशासन ने खुद पहल करते हुए मानवता का संदेश दिया। सीएमएस डॉ. सुनील कुमार शुक्ला और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रवि रंजन के नेतृत्व में यह सराहनीय कदम उठाया गया। दोनों अधिकारियों ने स्वयं रक्तदान कर अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया। उनके साथ एमबीबीएस के निशांत भारद्वाज, अजय धानिया, क्षितिज सिंह, अंकित केसरवानी, निशांत मावी, शिवम सिंह ने रक्तदान किया। सीएमएस ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि समय-समय पर रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.