फतेहपुर, जनवरी 23 -- अधिवक्ता की हत्या में नामजद आरोपी अंकित मिश्रा ने पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या की बात कबूल ली है। यह पुलिस सूत्रों का दावा है। उसने बताया है कि गुस्से में आकर अधिवक्ता का गला रेत मार डाला है। पुलिस जब उससे पूछ रही है कि और कितने लोग हत्या में शामिल थे, तो उसने चुप्पी साध ली। हालांकि पुलिस की थ्योरी किसी के गले नहीं उतर रही है। आम चर्चा है कि अकेले ब्रोकर दस लाख रुपये के लिये अधिवक्ता की हत्या नहीं कर सकता है। हत्या के कई बड़े राजदार हैं, जो पर्दे के पीछे से इस पूरे हत्याकांड की साजिश में है। परिजनों के मुताबिक अधिवक्ता जयराज मान सिंह दोपहर करीब एक बजे घर से अंकित मिश्रा के साथ कार से निकले थे। फिर अंकित ने ही शाम को सूचना दी कि जयराज मान सिंह का फोन नहीं उठ रहा है। इसके बाद अंकित घर पहुंचता है। वहां से अधिवक्ता की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.