गोरखपुर, जून 26 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए गोरखपुर एवं महराजगंज में भारत नेट उद्यमी योजना की शुरुआत की है। योजना के तहत गोरखपुर ऑपरेशनल एरिया के विभिन्न ब्लॉकों और ग्राम पंचायतों में युवाओं को फाइबर आधारित ब्रॉडबैंड सेवाओं के विस्तार का अवसर मिलेगा। उप महाप्रबंधक (परिचालन) प्रवीण कुमार मल्ल ने बताया कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं का विस्तार करने के साथ युवाओं के लिए आय के नए स्रोत विकसित करना है। चयनित युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और संचालन संबंधी सहयोग मिलेगा। ब्रॉडबैंड कनेक्शन से प्राप्त राजस्व में 40 से 50 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी भी उन्हें मिलेगी। यह भी पढ़ें- ग्रामीण अंचल के लिए हाईस्पीड़ ब्राडबैंड सेवा शुरू उ...