नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- बच्चे के जन्म के बाद सबसे पहला आहार मां का दूध होता है। और, अगले छह महीने तक बच्चे के पोषण, इम्यूनिटी और स्वस्थ जीवन के लिए मां का दूध पिलाना ही जरूरी है। लेकिन कई बार ऐसे कारण बन जाते हैं कि बच्चे को मां का दूध नहीं मिल पाता जिसकी वजह से उन्हें पंप किए हुए ब्रेस्ट मिल्क की जरूरत पड़ जाती है। मां बीमार हो गई या फिर मां को दूध नहीं हो रहा तो ऐसे में ब्रेस्ट मिल्क खरीदकर बच्चे को पिलाना पड़ता है। वहीं आजकल महिलाएं काम पर जाती है इस वजह से ब्रेस्ट मिल्क को पंप कर निकालकर भी कई बार घर में रख देती है। लेकिन ब्रेस्ट मिल्क को कितने घंटे रखना है? सर्दियों में क्या ठंडा ही दूध बच्चे को पिलाना पड़ेगा ऐसे कई सवाल मन में रहते हैं। इन सबके जवाब डॉक्टर तनीमा सिंघल ने इंस्टाग्राम पर दिए हैं जो कि लेक्टेशन कंसल्टेंट हैं।ब्रेस्ट मि...