वाराणसी, नवम्बर 13 -- गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल के प्लास्टिक, एस्थेटिक्स एंड रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी विभाग के वाइस चेयरमैन डॉ. आदित्य अग्रवाल ने कहा कि अब ब्रेस्ट कैंसर से उबर चुकी महिलाओं के पेट का टिश्यू और चर्बी से नए स्तन बनाए जा रहे हैं, और यह तकनीक काफी सफल साबित हो रही है। वह बुधवार को वाराणसी में ट्रेड फैसिलिटी सेंटर (टीएफसी) में एसोसिएशन ऑफ प्लास्टिक सर्जन्स ऑफ इंडिया के चार दिवसीय 59वें वार्षिक अधिवेशन 'एपिकॉन-2025' में व्याख्यान दे रहे थे। उन्होंने बताया कि पुनर्निर्मित ब्रेस्ट पूरी तरह प्राकृतिक होता है और उम्र के साथ शरीर के अन्य हिस्सों की तरह स्वाभाविक रूप से बदलता है। एब्डोमिनल टिश्यू का उपयोग कर ब्रेस्ट बनाने से न केवल अतिरिक्त चर्बी हटती है, बल्कि शरीर की सुंदरता भी बढ़ जाती है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि अब युवतियों म...