मुरादाबाद, अक्टूबर 26 -- देशभर में ब्रेस्ट कैंसर से मौतों के मामले तेजी से बढ़े हैं। अगर शुरुआत में ही जांच कराने पर फोकस नहीं बढ़ाया गया तो इस कैंसर से होने वाली मौत की रफ्तार और तेज हो जाएगी। ब्रेस्ट (स्तन) कैंसर देश में महिलाओं की सेहत पर गंभीर और जानलेवा खतरा बनकर सामने आ रहा है। इस साल (वर्ष 2026) के नौ महीनों में देशभर में एक लाख महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर की चपेट में आने के चलते अपनी जिंदगी गंवा चुकी हैं-इसका खुलासा मुरादाबाद ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकॉलॉजिकल सोसाइटी (मूग्स) के तत्वावधान में आयोजित हुई राष्ट्रीय एवं वार्षिक सीएमई (सतत चिकित्सा शिक्षा) में किया गया। होटल हॉलीडे रीजेंसी में आयोजित हुई सीएमई की मुख्य अतिथि एम्स, दिल्ली की विशेषज्ञ डॉ.नीरजा भाटला ने आईसीएमआर के अंतर्गत संचालित कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम द्वारा जारी आंकड़ों का ...