रिषिकेष, अगस्त 13 -- एम्स ऋषिकेश के तत्वावधान में स्तनपान संवर्धन एवं वृहद जनजागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को नवजात शिशुओं के साथ साथ माताओं को होने वाले लाभ को लेकर जागरूक किया गया। ब्रेस्टफीडिंग चैंपियन माताओं को सम्मानित किया गया। गुरूवार को एम्स ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने ब्रेस्टफीडिंग सप्ताह के अंतर्गत जनजागरूकता के लिए पूरी टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओं की माताओं को अपने शिशु को दुग्धपान को बढ़ावा देना आज के समय में और भी जरूरी हो गया है, क्योंकि उपलब्ध आंकड़ों के मुतबिक देशभर में स्तनपान की दर में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। कहा कि राज्य में स्तनपान की स्थिति अत्यधिक नाजुक है। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी सत्यश्री ने ब्रेस्टफीडिंग के...