दुमका, जनवरी 4 -- दुमका, प्रतिनिधि। ब्रेल लिपि के जनक लुई ब्रेल की 217वीं जयंती रविवार को दुमका के श्रीअमड़ा में स्थित सर्वांगीण विकलांग विकास केंद्र द्वारा संचालित नेत्रहीन आवासीय विद्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि फूलो झानो मेडिकल कॉलेज के डा. पीयूष रंजन, विशिष्ट अतिथि फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दंत रोग चिकित्सक पदाधिकारी डा. श्वेता स्वराज और जतिन कुमार मौजूद थे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि डॉ पीयूष रंजन ने कहा कि लुई ब्रेल ने एक ऐसी लिपि का अविष्कार किया, जो आज के युग में आंखों के बिना रोशनी वाले लोगों के लिए एक वरदान साबित हुआ। विशिष्ट अतिथि डॉ श्वेता स्वराज ने कहा कि लुई ब्रेल ने दृष्टिबाधितों के लिए आंखों में रोशनी देने का काम किया है। वही विद्यालय के संचालक शिवनंदन मह...