मलिहाबाद (लखनऊ), नवम्बर 22 -- लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र के सराँवा गांव में प्राथमिक विद्यालय सरांवा में तैनात शिक्षामित्र विजय कुमार वर्मा (50) की एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। डाक्टरों ने ब्रेन हैमरेज के चलते शिक्षामित्र की मौत होने की पुष्टि की है। शिक्षामित्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने एसआईआर ड्यूटी के दौरान जिम्मेदारों के फोन और वर्कलोड के चलते मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि शिक्षामित्र को जरूरत से ज्यादा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते ब्रेन हैमरेज हुआ और जान चली गई। मलिहाबाद के सराँवा गांव निवासी विजय कुमार वर्मा गाँव के ही प्राथमिक विद्यालय मे शिक्षामित्र थे। पत्नी संगीता रावत ने बताया कि विजय एसआईआर मे बीएलओ की ड्यूटी कर रहे थे। तहसील के जिम्मेदार ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.