हल्द्वानी, मई 31 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। पुलिस लाइन नैनीताल की परिवहन शाखा में तैनात मुख्य आरक्षी चालक टेक चंद का ब्रेन हैमरेज के कारण निधन हो गया। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी समेत अन्य अफसर रविवार सुबह मोर्चरी पहुंचे और मृतक जवान को श्रद्वांजलि दी। परिजन शव अपने घर बाजपुर ले गए हैं, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि होगी।टेकचंद मूल रूप से बाजपुर के केलाखेड़ा के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जनवरी में भी उनका स्वास्थ्य खराब हुआ था। बीते 21 मई को उनकी तबीयत बिगड़ने पर हल्द्वानी के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...