गाज़ियाबाद, जून 9 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम स्थित यशोदा मेडिसिटी को अपनी ब्रेन स्टेम डेथ सर्टिफिकेशन समिति गठित करने के लिए डायरेक्टरेट जनरल ऑफ मेडिकल एजुकेशन, उत्तर प्रदेश की मंजूरी मिल गई है। यशोदा मेडिसिटी के अध्यक्ष डॉ. पीएन अरोड़ा ने बताया कि अब संस्थान ट्रांसप्लांटेशन ऑफ ह्यूमन ऑर्गन्स एंड टिशूज एक्ट और तय मेडिकल एवं कानूनी प्रोटोकॉल के हिसाब से ब्रेन स्टेम डेथ का आकलन करेगा और प्रमाण पत्र देगा। समिति में हर क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल हैं। समिति अंगदान के लिए क्रिटिकल केयर टीम, ट्रांसप्लांट स्पेशलिस्ट, काउंसलर और क्लीनिकल प्रशासक के बीच मिलकर फैसला लेने में भी मदद करेगी। यह भी पढ़ें- ब्रेन स्टेम डेथ सर्टिफिकेशन समिति गठित करने की मिली मंजूरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...