गोड्डा, जून 16 -- गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा के सुंदरपहाड़ी प्रखंड क्षेत्र में मलेरिया का प्रकोप एक बार फिर चिंता का विषय बन गया है। प्रखंड के जोलो गांव निवासी पांच वर्षीय बालक श्रीराम मरांडी की ब्रेन मलेरिया की चपेट में आने से मौत हो गई। बालक की मौत के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, श्रीराम मरांडी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद रविवार सुबह उसे इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल लाया गया था। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया। चिकित्सकों की निगरानी में बालक का इलाज चल रहा था, लेकिन रविवार देर रात उसकी हालत और बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान बालक के ब्रेन मलेरिया से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। कम उम्र में बीमारी के गंभीर रूप ल...