लखनऊ, मार्च 28 -- दर्द के सबसे कठिन क्षणों में लिया गया एक फैसला दो जिंदगियों के लिए उम्मीद की किरण बन गया। पीजीआई में ब्रेन डेड घोषित की गई एक महिला के परिजनों ने साहस दिखाते हुए अंगदान का फैसला लिया। इससे दो किडनी मरीजों को नया जीवन मिल सका। मध्य प्रदेश स्थित रीवा निवासी रानी देवी को दिमाग में रक्तस्राव हुआ। आनन-फानन उन्हें पीजीआई लाया गया। यहां 20 मार्च को न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जांच कराई। मरीज की हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी। 23 मार्च को जटिल ऑपरेशन किया। ऑपरेशन व उचित देखभाल के बावजूद मरीज की तबीयत में सुधार नहीं हो सका।स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन-उत्तर प्रदेश (सोटो-यूपी) के संयुक्त निदेशक एवं पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश हर्षवर्धन ने बताया 27 मार्च को रानी देव...