ब्रेड-मक्खन और बेकरी पर भी छाई महंगाई
मऊ, मई 17 -- मऊ, संवाददाता। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के साथ ही घरेलू खाद्य सामग्रियों के दामों में धीरे-धीरे वृद्धि होने लगीं है। इससे किराना दुकानों पर विवाद बढ़ गए हैं। जो ब्रेड 30 रुपये में बिक रही थी, उसके लिए दुकानदार 35 रुपये मांग रहे हैं। कारण पूछने पर जवाब मिल रहा है, भाड़ा और गैस महंगी हो गई है। दाम बढ़ाने में लागत का गणित नहीं चल रहा। एक तरफ से सभी पैकेटों पर पांच रुपये की वृद्धि कर दी गई है। सात सौ ग्राम वाली ब्रेड भी पांच रुपये महंगी हुई है 400 रुपये ग्राम वाली ब्रेड पर भी इतने की दाम बढ़े हैं। यह भी पढ़ें- सुबह के नाश्ते से लेकर रात के डिनर तक महंगाई का हमला रिटेलरों ने बताया कि पाव के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। जो पैकेट अभी तक 30 रुपये का विक्रय हो रहा था, उसके दाम 35 रुपये हो गए हैं। इसी प्रकार कुलचे के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.