अमरोहा, अप्रैल 4 -- रफ्तार को लेकर हुए विवाद पर पिकअप से उतरे चार युवकों ने ब्रेजा में सवार दो भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। लोहे की रॉड के अलावा धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में दोनों भाई बुरी तरह लहूलुहान हो गए। मामले में चार आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। नौगावां सादात के मोहल्ला नई बस्ती निवासी मोहम्मद फैसल की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक बीती एक अप्रैल को वह अपने भाई साहिल के साथ किसी काम से क्षेत्र के ही गांव गोहावर गया था। शाम में करीब छह बजे दोनों भाई अपनी ब्रेजा कार से घर लौट रहे थे। आरोप है कि गांव शिकारिया के पास से गुजरते समय आगे चल रही एक पिकअप के चालक ने बिना इंडिकेटर दिए गाड़ी को अचानक ही गांव की तरफ मोड़ दिया। अनाड़ीपन से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.