ब्रेजा खरीदने में मत करना जल्दबाजी! कभी भी लॉन्च हो जाएगा नया मॉडल; TVS शूट में दिखी झलक
नई दिल्ली, जून 17 -- मारुति सुजुकी इंडिया के पोर्टफोलियो में ब्रेजा उसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs में से एक है। ये देश के SUV सेगमेंट में भी अपनी पकड़ जमाए हुए है। अपनी स्टाइलिश डिजाइन, बेहतर माइलेज, दमदार सेफ्टी और गजब के फीचर्स के चलते हर महीने इसे औसतन 13,000 से ज्यादा ग्राहक मिल रहे हैं। अब इसका नया मॉडल भारतीय बाजार में एंट्री के लिए तैयार है। दरअसल, अपकमिंग ब्रेजा फेसलिफ्ट को हाल ही में एक TVC शूट के दौरान देखा गया है। इससे संकेत मिलता है कि इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग जल्द ही हो सकती है। नए फोटोज में इसे एक रेड कलर की ब्रेजा ब्लू कलर के तिरपाल से आंशिक रूप से ढकी हुई दिखाई दे रही है। संभवतः शूटिंग के दौरान इसके अपडेटेड रियर डिजाइन को छिपाने के लिए किया गया था। हालांकि, इसके बाद भी फोटो कैमरे में कैद हो गई। यह घटनाक्रम अपडेटेड ब्रेजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.