नई दिल्ली, जुलाई 6 -- देश के SUV सेगमेंट में महिंद्रा का दबदबा बना हुआ है। इस कंपनी की कामयाबी को इस तरह भी समझा जा सकता है कि इसके पोर्टफोलियो में सिर्फ SUVs शामिल हैं। इसके बाद भी कंपनी हुंडई को पीछे छोड़ चुकी है। वहीं, टाटा से काफी करीबी फाइट चल रही है। महिंद्रा की कामयाबी का मूल मंत्र उसके पोर्टफिलोयो का तेजी से अपडेट होना भी है। कंपनी आने वाले दिनों में नई जेन की गाड़ियों के साथ देश में अपनी SUV रेंज को बेहतर बना रही है। मल्टी-एनर्जी NU IQ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड, विजन S का प्रोडक्शन-रेडी वर्जन सबसे पहले लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके बाद विजन X, विजन T और विजन SXT जैसे मॉडल आएंगे। विजन S सब-4 मीटर SUV के कई टेस्ट म्यूल देखे गए हैं, जिसमें इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर को देखा भी गया है। अब torque_bhai अकाउंट पर नए स्पाई वीडियो में अपकमिंग ...