नई दिल्ली, जुलाई 27 -- होंडा इंडियन मार्केट में अपनी पकड़ को और मजबूत करने में लगा है। कंपनी ने सिटी के फेसलिफ्ट के साथ मार्केट में ZR-V की भी एंट्री कराई है। अब कंपनी एक नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। फिलहाल होंडा ने इस नई कॉम्पैक्ट एसयूवी के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि इसे खास तौर पर भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। आइए जानते हैं डीटेल।बढ़ेगी कंपनी की सेल इस वक्त होंडा के पास इस सेगमेंट में कोई एसयूवी नहीं है। कंपनी की सबसे छोटी कार अमेज एक कॉम्पैक्ट सेडान है। ऐसे में सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में एंट्री होंडा के लिए सेल बढ़ाने का बड़ा मौका साबित हो सकती है। इस सेगमेंट की गाड़ियों को मिलने वाले GST बेनिफिट भी इसे कंपनी के लिए और आकर्षक बनाते हैं।अमेज व...