कन्नौज, अगस्त 21 -- ​तिर्वा, संवाददाता । आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह फगुहा भट्ठा के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नोएडा से 56 यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही प्राइवेट स्लीपर बस को ओवरटेक करने के बाद कंटेनर चालक ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। इससे लगभग 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पीछे आ रही बस अनियंत्रित होकर कंटेनर में जा घुसी। हादसे में कई सवसरियां घायल हो गईं। जिनको राजकीय मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। यहां डाॅक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया। दिल्ली से लखनऊ जा रही एक प्राईवेट बस लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर फगुहा भट्टा के समीप आगे खडे एक ट्रक से टकरा गई। जिससे उसमें बैठीं कई सवारियां घायल हो गई। जिसमें एक की मौत हो गई। बस सुल्तानपुर के सजनपुर न...