इटावा औरैया, जुलाई 21 -- भरथना। सूबेदारगंज-बलसाड स्पेशल एक्सप्रेस नं.04177 में तकनीकी खराबी आने से शनिवार सुबह भरथना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को करीब सवा घंटे तक इंतजार करना पड़ा। ट्रेन के ब्रेक बाइंडिंग में आई खराबी के चलते उसे अप लाइन पर रोक दिया गया था। ट्रेन को सुबह करीब 10.30 बजे भरथना रेलवे स्टेशन की अप लाइन पर रोका गया। रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों ने जांच के दौरान ब्रेक बाइंडिंग में आई समस्या को चिन्हित कर उसे मौके पर ही ठीक करने का कार्य शुरू किया। करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद तकनीकी खराबी को दूर कर लिया गया। इसके बाद सुबह करीब 11:45 बजे ट्रेन को सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। यह भी पढ़ें- चलती सीमांचल एक्सप्रेस में चेन पुलिंग, अछल्दा-पाता के बीच रुकी ट्रेन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...