बाराबंकी, जनवरी 24 -- हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पर भटखेरा गांव के समीप शनिवार की देर रात एक ट्रेलर की ब्रेक फेल होने से वह दो खड़े वाहनों से टकराकर डिवाइडर तोड़ कर पलट गया। दुर्घटना के बाद थोड़ी देर तक हाइवे पर जाम लग गया। वहीं ट्रेलर के चालक व क्लीनर को मामूली चोटें आई हैं। सोनीपत से केबिल के बंडल लादकर चालक मेराज ट्रेलर लेकर खलासी मिस्टर के साथ झारखंड जा रहा था। चालक मेराज ने बताया कि लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पर अचानक ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित होकर ट्रेलर ढाबे के किनारे खड़े दो ट्रकों से टकराते हुए हाइवे के डिवाडर को तोड़ते हुए बीच हाइवे पर पलट गया। ट्रेलर पलटने से उस पर लदे केबिल के बड़े बंडल पूरी सड़क पर बिखर गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस एवं एनएचआई कर्मियों ने केबल के बंडल हटाकर यातायात शुरू कराया। क्रेन...