गुमला, अप्रैल 3 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के मड़ईकोना स्थित सफी नदी पुल पर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया,जबकि पुल की रेलिंग भी टूटकर बिखर गई। जानकारी के अनुसार रायडीह थाना क्षेत्र के केराडीह निवासी 26 वर्षीय राजेश केरकेट्टा बोलेरो से कुरूमगढ़ रोड की ओर गया था और लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। सफी नदी पुल के पास अचानक वाहन का ब्रेक फेल हो गया। जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन रेलिंग से जा भिड़ा। गनीमत रही कि वाहन पुल के नीचे नहीं गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर थाना ले गई। मामले की जांच जार...