फरीदाबाद, अप्रैल 4 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर शनिवार सुबह सिटी बस सेवा की एक बस के ब्रेक फेल होने से हुए हादसे के बाद चालकों और परिचालकों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए कर्मचारियों ने बस अड्डे पर चक्का जाम कर दिया। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद दोपहर करीब 2 बजे संचालन दोबारा शुरू हो सका। जानकारी के अनुसार सिटी बस सेवा का ड्राइवर कैलाश शनिवार सुबह अपनी बस के आगे रूट पर जाने के लिए खड़ा था। तभी गुरुग्राम से बस बस अड्डे पर पहुंची एक सिटी बस के ब्रेक फेल हो गए और वह दूसरी बस में जा टकराई। दोनों बसों के बीच कैलाश नामक चालक बुरी तरह घायल हो गया।उसे तुरंत नजदीक के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद अन्य ड्राइवरों और कंडक्टरों में रोष फैल गय...