रायबरेली, मार्च 7 -- रायबरेली,संवाददाता। रायबरेली-परशदेपुर मार्ग से निकले संपर्क मार्ग पर शनिवार सुबह करीब सवा आठ बजे बच्चों को लेकर स्कूल जा रही वैन का ब्रेक फेल होने पर पेड़ से टकराकर पलट गई। घटना के समय वैन में करीब दस बच्चे सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि तीन बच्चे मामूली रुप से जख्मी हुए। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने वैन के अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकला। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया। वहीं इस मामले में अभी तक भदोखर थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई। भदोखर थाना क्षेत्र के मुलिहामऊ गांव में स्थिति एक स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही वैन शनिवार सुबह ब्रेक फेल होने पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। घटना के समय वैन में करीब दस बच्चे सवार थे। वैन के पलटते ही उसमें सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.