ब्रेक फेल होने से ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सभी सुरक्षित
कटिहार, जून 12 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि एनएच-31 कोसी पुल पर शुक्रवार को ब्रेक फेल होने से ट्रक ने आगे चल रही कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन उसपर सवार परिवार बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार परिवार नवगछिया से कटिहार जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक का ब्रेक फेल हो गया और वह अनियंत्रित होकर कार से टकरा गया। ट्रक चालक विश्वजीत ने बताया कि वह बंगाल से चावल लेकर अलीपुरद्वार जा रहा था, तभी पुल पर उतरते समय ब्रेक फेल हो गया। सूचना पर पहुंची कुरसेला पुलिस ने क्रेन से ट्रक हटवाकर यातायात सामान्य कराया। यह भी पढ़ें- बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, तीन पुलिस अधिकारी व एक चालक की मौत इस बीच कुछ देर के लिए एनएच पर आवागमन बाधित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.