सोनभद्र, दिसम्बर 9 -- सलखन, हिन्दुस्तान संवाद। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मारकुंडी पुरानी घाटी में दुर्गा मंदिर के समीप मोड़ पर मंगलवार की सुबह अचानक ब्रेक फैल हो जाने से टैंकर चट्टान से टकरा गया। इससे चालक और खलासी केबिन में फंस गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को निकालते हुए मेडिकल कालेज भेजवा दिया। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे पंजाब से बारुद केमिकल लोड करके जयंत सिंगरौली के लिए टैंकर जा रहा था। मारकुंडी पुरानी घाटी में दुर्गा मंदिर से नीचे उतरते समय उसका अचानक ब्रेक फेल हो गया और टैंकर घाटी के चट्टान में जाकर लड़ गया और टैंकर का पीछे का हिस्सा पलट कर सड़क के किनारे हो गया, जिससे सड़क पर बारूद केमिकल का रिसाव होने लगा। केबिन में आधे घंटे से फंसे चालक 22 वर्षीय अशोक कुमार विश्वकर्मा व खलासी 19 वर्षीय पुष्पेंद्र कुमार विश्वकर्मा, निवासी ...