हल्द्वानी, मार्च 31 -- कालाढूंगी। कैंची धाम के दर्शन कर दिल्ली लौट रही महिला पर्यटकों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर के ब्रेक फेल होने से हड़कंप मच गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को गहरी खाई में गिरने से बचा लिया और किनारे की चट्टान से टकराकर रोक दिया। इस साहसिक कदम से वाहन में सवार चालक समेत सभी 21 लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के महिपालपुर क्षेत्र से 20 महिलाओं का एक दल टेंपो ट्रैवलर संख्या: एचआर एजी-5194 से कैंची धाम के दर्शन कर वापस लौट रहा था। मंगलवार शाम करीब पौने पांच बजे कालाढूंगी से 4 किलोमीटर पहले अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए। चालक को जैसे ही इसका आभास हुआ, उसने आपा खोने के बजाय धैर्य से काम लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.