मैनपुरी, अप्रैल 18 -- चौकी क्षेत्र के अंतर्गत तरावा देव टोल प्लाजा पर शनिवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। महोबा डिपो की एक रोडवेज बस के अचानक ब्रेक फेल होने के कारण वह आगे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस दुर्घटना में बस में सवार 19 यात्रियों में से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना बेवर और नवीगंज चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। शनिवार दोपहर महोबा डिपो की बस महोबा से मथुरा की ओर जा रही थी। चालक अजय निवासी मऊ इस बस को चला रहे थे। जैसे ही बस तरावा देव टोल प्लाजा के गेट नंबर तीन पर पहुंची, चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन तकनीकी खराबी के कारण ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित बस सीधे आगे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत...