ब्रेक फेल होने के बाद क्रैश बैरियर से टकराया ट्रक, हादसा टला
मेरठ, अगस्त 31 -- सोमवार सुबह कांवड़ मार्ग पर सलावा के निकट एक ट्रक ब्रेक फेल होने के कारण क्रैश बैरियर से टकरा गया। गनीमत रही कि बैरियर टूटा नहीं, वरना ट्रक नहर में गिरकर बड़े का कारण बन जाता। मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक सोमवार सुबह तेज स्पीड में मुरादनगर की तरफ से मुजफ्फरनगर की तरफ जा रहा था। ट्रक जैसे ही सलावा के निकट पहुंचा तो अचानक सड़क में गड्ढा हो गया। चालक ने ब्रेक लगाए तो वह फेल हो गए। इसी बीच ट्रक अनियंत्रित हुआ और क्रैश बैरियर से टकरा गया। चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि ट्रक नहर में नहीं गिरा, वरना बड़ा हादसा हो जाता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.