गिरडीह, मार्च 23 -- दो किमी तक एनएच पर दौड़ता रहा ब्रेक फेल टैंकर खड़े ट्रक को धक्का मारने के बाद रुका टैंकरकेबिन में फंसा ड्राइवर घायल, अस्पताल में भर्तीबगोदर, प्रतिनिधि। दिल्ली से कोलकाता को जोड़ने वाली नेशनल हाईवे-19 पर बगोदर थाना क्षेत्र में सोमवार को ब्रेक फेल एक बेकाबू टैंकर सड़क पर दौड़ता रहा। दो किमी तक बेकाबू दौड़ने के दौरान उसने एक कार, एक स्कूटी एवं दो बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और फिर बेको पेट्रोल पंप के पास रोड किनारे खड़े एक ट्रक को पीछे से ठोकर मार दिया। ठोकर जोरदार थी, इसके कारण टैंकर का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर केबिन में ही फंस गया।मौके पर मौजूद जेएमएम नेता शत्रुध्न प्रसाद मंडल ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार मौके पर पहुंचे। केबिन में फंसे ड्राइवर...