छपरा, मई 16 -- रसूलपुर मे अघोषित बस स्टैंड पर वाहन रोक उठाते हैं सवारी बेटी के घर से कलेवा देकर बक्सर लौट रहे थे बोलेरो सवार 3 - रसूलपुर बाजार के समीप शनिवार को ट्रक के धक्के से दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो रसूलपुर। छपरा-सीवान एनएच-531 पर रसूलपुर चट्टी स्थित चौक पर शनिवार की सुबह ब्रेक फेल माल वाहक ट्रक ने पीछे से खड़ी एक बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी । हादसे में छह लोग घायल हो गये। बोलेरो सवार बेटी के घर गोपालगंज से कलेवा देकर बक्सर अपने घर लौट रहे थे। सभी बक्सर जिले के नैनीजोर थाना क्षेत्र के बड़की नैनी गांव निवासी बताए जाते हैं। घायलों को एकमा पीएचसी में पुलिस ने भर्ती कराया। हादसे में बोलेरो चालक समेत छह लोग घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि चौक पर यात्री बस खड़ी थी। उसके ठीक पीछे बोलेरो आकर रुकी। बोलेरो चालक ने ज्यों ही आगे पास...