देवरिया, मई 22 -- बरहज, हिंदुस्तान संवाद। गुरुवार शाम बरहज से भटनी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का ब्रेक जाम हो गया। ब्रेक जाम होने से ट्रेन रुक जाने से भीषण गर्मी में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। भटनी से आई तकनीकी टीम ने खराबी दूर की। तब जाकर एक घण्टे बाद ट्रेन रवाना हो सकी। प्रतिदिन की भांति बरहज-भटनी पैसेंजर शाम को बरहज आई। 6:10 बजे बरहज स्टेशन से भटनी के लिए रवाना हुई। ट्रेन स्टेशन से कुछ ही दूर बढ़ी तभी अचानक ब्रेक जाम हो गया और ट्रेन प्लेटफार्म पर ही रुक गई। ब्रेक जाम होने से ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यह भी पढ़ें- घर लौटते युवक संग मारपीट व छिनतई भीषण गर्मी और उमस के कारण डिब्बों में बैठे यात्रियों का बुरा हाल हो गया। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं विशेष रूप से परेशान दिखे। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन कब जाएगी यह कोई बता...