भभुआ, दिसम्बर 12 -- अधौरा। भभुआ-अधौरा मुख्य सड़क में जगह-जगह ब्रेकर होने की वजह से बाइक चालकों को परेशानी हो रही है। जब ब्रेकर पर बाइक उछलती है, तब दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इससे कमर में दर्द भी होता है। मरीज को बाइक से भभुआ ले जाने या उन्हें वापस लाने में परेशानी होती है। गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों ने ब्रेकर हटवाने की मांग जिला प्रशासन से की है। नहर पुलिया पर अक्सर लगता है जाम रामपुर। प्रखंड मुख्यालय से गुजरी सोन उच्च स्तरीय मुख्य नहर के बेलांव में सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित पुलिया की चौड़ाई कम होने से यहां अक्सर जाम लगता है। कभी-कभी तो वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। ग्रामीणों कन्हैया सिंह व धर्मपाल सिंह का कहना है कि अगर पुलिया का नए सिरे से निर्माण कराकर इसकी चौड़ाई बढ़ा दी जाती तो जाम की सम...