सोनभद्र, मार्च 10 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रामनगर रेलवे गेट पर बने स्पीड ब्र्रेकर पर अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह दुद्धी बाजार से खरीदारी कर अपने घर डूमरडीहा जा रहा था। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव निवासी 25 वर्षीय कमलेश गौड़ पुत्र जमुना प्रसाद सोमवार की रात लगभग आठ बजे दुद्धी बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह रामनगर रेलवे गेट के पास पहुंचा, वहां बने स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर गिर गया। इससे उसे गंभीर चोट आई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने निजी साधन से उसे दुद्धी अस्पताल में भर्ती कराया। दुद्धी अस्पताल में डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल केलिए रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.