संभल, सितम्बर 27 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव रतूपुरा निवासी एक युवक की रामपुर के मिलक क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंटें बेचने बरेली जा रहे थे। सड़क पर बने ब्रेकर पर चालक के ब्रेक लगाने से दोनों ट्रैक्टर के बोनट से नीचे सड़क पर गिर गए। हादसे में युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव रतूपुरा निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद आकिल पुत्र गुलाम साबिर और मोहम्मद आरिफ पुत्र अशरफ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मजदूरी करते थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव के ही अरमान पुत्र मेहंदी की है। वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंटें बाहर ले जाकर बेचने का काम करते हैं। परिजनों और साथियों के अनुसार, शुक्रवार 25 सितंबर को मोहम्मद आकिल और मोहम्मद आरिफ ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंटें लेकर बरेली जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्...