बदायूं, जून 9 -- थाना क्षेत्र में ब्रेकर पर बाइक फिसलने से बाइक सवार महिला रोड पर जा गिरी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को थाना क्षेत्र के गांव करकटपुर निवासी महरूलनिशा पत्नी पप्पू वजीरगंज से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान भतरी-गोवर्धन मार्ग पर गांव करकटपुर स्थित अंडरपास के पास बने ऊंचे ब्रेकर पर उनकी बाइक उछल गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...