भदोही, मई 10 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सुजातपुर गांव में रविवार को बाइक से गिर जाने से कुसुम देवी 45 वर्ष घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। सरई राजपूतानी निवासी कुशुमा देवी पत्नी चन्द्रबली अपने मायके इब्राहिमपुर से भतीजे के साथ बाइक से वापस घर लौट रही थीं। बताया जाता है कि सुजातपुर के पास बने ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- फोरलेन पर दो बाइक की टक्कर में महिला सहित तीन घायल घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

हिंदी हि...