मऊ, जून 4 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद-आजमगढ़ मार्ग स्थित रेलवे स्टेशन के निकट मुख्य मार्ग पर बनाया गया ब्रेकर जो मानक के विपरीत है। सही हालत में ब्रेकर नहीं बनने के कारण आए दिन मोटरसाइकिल सवार गिरकर घायल हो जा रहे हैं। मंगलवार की दोपहर बाइक सवार पति-पत्नी इस ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने पास में स्थितएक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर के अध्यक्ष एवं व्यवसायी मंटू गुप्ता निवासी मुहम्मदाबाद गोहाना अपनी पत्नी के साथ किसी कार्य के लिए रोडवेज से वापस घर जा रहे थे। इस बीच अचानक ब्रेकर पर आगे जा रही एक वाहन को बचाने के चक्कर में पत्नी समेत बाइक लेकर ब्रेकर पर गिर गए। यह भी पढ़ें- बाइक से उछलकर गिरी आशा कार्यकर्ता घायल इस घटना में पति और पत्नी दोनों घायल हो ग...