हाथरस, अप्रैल 3 -- चंदपा, संवाददाता। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव अनीगढ़ी के पास गुरूवार को ब्रेकफेल होने से कंटेनर रोड किनारे लगी रेलिंग को तोड़ता हुआ करीब पंद्रह फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। गनीमत रही कि गड्ढे में खड़े पेड़ से किसी तरह कंटेनर बच गया, कोई बड़ा हादसा हो सकता था। एक कंटेनर हरिद्वार से आगरा के लिए गद्दे लेकर जा रहा था। चालक शमशाद पुत्र मोहम्मद निषाद 50 निवासी मकसूदपुर थाना कोतवाली सदर जिला अलीगढ़ चला रहा था। साथी परिचालक मोहम्मद रिजवान निवासी अलीगढ़ था। गांव केवलगढ़ी से निकलते ही अचानक कंटेनर के ब्रेकफेल हो गए। कंटेनर को सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...