नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- सुबह के समय अगर कोई ऐसा नाश्ता बनाना हो जो फटाफट बन जाए और सेहत के लिए बेहतरीन हो तो आप पनीर ओट्स की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। ज्यादातर लोग अपने खाने में प्रोटीन को अलग-अलग तरह से शामिल करते हैं, ऐसे में यहां बताए ओट्स की रेसिपी आपकी रेगुलर रेसिपी से स्वाद में अलग है और सेहत के लिहाज से बेहतरीन है। इसे बनाने के लिए आपको अपनी पसंद कि कुछ सब्जियां और पनीर चाहिए होगा। अच्छी बात यह है कि सुबह की भागदौड़ में ये ओट्स झटपट बनकर तैयार हो जाते हैं। यहां सीखिए कैसे बनाएं हाई प्रोटीन पनीर ओट्स।पनीर ओट्स बनाने की सामग्री - 100 ग्राम पनीर - 1 कप ओट्स - आधा कप मशरूम, कटे हुए - 1 कप पालक - 1 प्याज, कटा हुआ - 3-4 लहसुन की कलियां, कटी हुई - आधा बड़ा चम्मच घी - डेढ़ बड़ा चम्मच चिली फ्लेक्स -एक बड़ा चम्मच सोया सॉस - आधा बड़ा चम्मच नम...