सराईकेला, अप्रैल 7 -- राजनगर। हाता चाईबासा मुख्य मार्ग ( एनएच 220) के राघुनाथपुर गांव के ब्रेक डाउन हायवा को दो - दो मोटरसाइकिल सवार ने ठोकर मारी. जिससे तीन युवक घायल हो गए. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने एन एच 220 को जाम कर दिया. जाम लगने के बाद दोनों लगभग आठ किलोमीटर तक गाड़ियों की लम्बी कतारें लग गई. अभी भी जाम जारी है. प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार, अंचलाधिकारी श्रवण कुमार झा, थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा जाम को हटाने का प्रयास किया मगर जाम नहीं हटाया जा सका है.मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना शाम लगभग सात बजे कमारबासा गांव के विश्वकर्मा लोहार (25 वर्ष) मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। उसी समय जैसे ही राघुनाथपुर गांव के पास पहुंचा तो ब्रेक डाउन हायवा को पीछे में ठोकर मारी। जिससे गिरकर घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ...