बिजनौर, अगस्त 4 -- गन्ना विकास परिषद एवं बिलाई चीनी मिल क्षेत्र के अंतर्गत ब्रीडर सीड (आधार बीज) उत्पादन कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से गन्ना शोध केंद्र, मुजफ्फरनगर के वैज्ञानिक दल ने मंगलवार को ग्राम काजीपुरा, बधवा, बिलाई तथा फड़ियापुर में चयनित कृषकों के गन्ना प्लॉटों का निरीक्षण एवं भ्रमण किया।भ्रमण के दौरान गन्ना शोध केंद्र, मुजफ्फरनगर के निदेशक डॉ. जे.पी. सिंह तथा वैज्ञानिक अधिकारी (ब्रीडर) एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोडल अधिकारी डॉ. के.पी. सिंह ने चयनित किसानों से संवाद कर ब्रीडर सीड उत्पादन में उनकी सहभागिता एवं सहमति की जानकारी प्राप्त की। वैज्ञानिकों ने किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले गन्ना बीज उत्पादन के लिए अपनाई जाने वाली वैज्ञानिक तकनीकों, आवश्यक मानकों तथा फसल प्रबंधन संबंधी सावधानियों की विस्तार से जानकारी दी।वैज्ञानि...