ब्रिस्बेन, फरवरी 24 -- एशले गार्डनर की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन तथा बेथ मूनी और कप्तान एलिसा हीली के अर्धशतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को ब्रिस्बेन में पहले महिला वनडे में भारत को 70 गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में शुरुआती बढ़त हासिल की। मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर (84 गेंदों में 53 रन) और उप कप्तान स्मृति मंधाना (68 गेंदों में 58 रन) के अर्धशतकों के बावजूद उसकी टीम 48.3 ओवर में 214 रन पर आउट हो गई।पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई और उसने केवल 38.2 ओवर में चार विकेट पर 217 रन बनाए। हीली (70 गेंद पर 50 रन) के अर्धशतक की मदद से उसने अच्छी शुरुआत की। इसके बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.