नई दिल्ली, जुलाई 10 -- टीम इंडिया जब 9 जुलाई 2026 को ब्रिस्टल के छोटे से मैदान पर उतरी तो ऐसा माना जा रहा था कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी करेगी। हालांकि, टीम बुरी तरह से मैच को हारी और सीरीज गंवा बैठी। यहां तक कि ब्रिस्टल के काउंटी क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय टीम को कभी हार नहीं मिली थी। टीम इंडिया इस मैदान पर 1999 से अब तक नहीं हारी थी, लेकिन अब मैच हार चुकी है। ऐसा कहा जा सकता है कि टीम इंडिया लगभग एकतरफा मैच में हारकर सीरीज से भी हाथ धो बैठी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्रिस्टल में इस टी20 मैच से पहले टीम इंडिया ने कुल 5 इंटरनेशनल मैच खेले थे। उनमें से 4 मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली थी और एक मैच बेनतीजा रहा था, लेकिन अब जीत का सिलसिला टूट गया है, क्योंकि 9 विकेट से इंग्लैंड ने चौथे टी20 इंटरने...