जहानाबाद, मई 13 -- जहानाबाद। सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा के घोषित परिणाम में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, पलेया (मखदुमपुर) के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के विज्ञान संकाय के छात्र कन्हैया कुमार ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह भी पढ़ें- पीपीएम स्कूल के छात्रों ने पाई शानदार सफलताछात्रों की उपलब्धियाँ वहीं वाणिज्य संकाय की छात्रा ईशा रानी ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में गर्व का माहौल है। छात्रों की सफलता पर विद्यालय के निदेशक निर्मला सिन्हा एवं प्राचार्य संतोष कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन ...