अलीगढ़, सितम्बर 2 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल अलीगढ़ को बालक वर्ग में राष्ट्रीय कैडेट कोर की संबद्धता प्राप्त हुई है। विद्यालय को 8 यू.पी. बटालियन एनसीसी से बालक वर्ग की संबद्धता मिलने पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने बताया कि एनसीसी की इस नई संबद्धता का लाभ विशेष रूप से कक्षा 11 एवं 12 के छात्रों को मिलेगा। एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, राष्ट्रप्रेम एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ उन्हें विभिन्न सह-पाठ्यक्रम एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों के अवसर भी उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रधाना...