नई दिल्ली, मई 28 -- Gold loan news: ग्लोबल टेंशन के बीच भारत समेत दुनियाभर कें केंद्रीय बैंक गोल्ड की खरीदारी कर रहे हैं। इसके जरिए गोल्ड रिजर्व को बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, भारत की कुछ गोल्ड लोन देने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) के पास मौजूद सोने का भंडार दुनिया के कई बड़े केंद्रीय बैंकों के रिजर्व से भी अधिक हो गया है।कितना है गोल्ड रिजर्व? वित्त वर्ष 2025-26 के आंकड़ों के अनुसार, केरल की मुथूट फाइनेंस और मणप्पुरम फाइनेंस के अलावा मुंबई की कंपनी आईआईएफएल फाइनेंस के पास कुल मिलाकर 334 टन सोना जमा है। मुथूट फाइनेंस के पास कुल 209 टन सोना है। यह देश की सबसे बड़ी गोल्ड लोन NBFC बनी हुई है। वहीं, आईआईएफएल फाइनेंस के गोल्ड रिजर्व में एक वर्ष के भीतर 19 टन की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद उसका कुल रिजर्व 60 टन तक पहुंच गया। ...