लंदन, जनवरी 24 -- ब्रिटेन में रहने वाले दो पाकिस्तानी नागरिकों पर हुए हमलों को लेकर स्कॉटलैंड यार्ड की आतंकवाद-रोधी कमान बड़ी जांच कर रही है। जिन लोगों पर हमला हुआ है ये वो लोग हैं जो पाकिस्तान की मौजूदा सरकार और पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर की कड़ी आलोचना करते रहे हैं। ब्रिटिश पुलिस को संदेह है कि ये हमले अत्यधिक टारगेटेड थे और इसमें किसी देश द्वारा अपने आलोचकों को चुप कराने के लिए 'आपराधिक प्रॉक्सी' का इस्तेमाल करने के संकेत मिल रहे हैं। यह मामला तब सामने आया जब पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और वर्तमान में जेल में बंद इमरान खान के दो प्रमुख समर्थकों को निशाना बनाया गया। ये हमले कैम्ब्रिजशायर और बकिंघमशायर में हुए। हमलों की शुरुआत क्रिसमस की पूर्व संध्या (24 दिसंबर) से हुई। अब तक कुल चार हमलों की सूचना है, जिनमें से एक में बंदूक का भी इस्त...